गुमला, सितम्बर 4 -- Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि। सिसई प्रखंड के ग्रामीणों को जल्द ही घर-घर नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद जगी है।

जल योजना की शुरुआत प्रखंड के पोढ़ा पहानटोली दक्षिण स्थित दक्षिण कोयल नदी पर बनाए गए हाई लेवल इंटेक वेल से सिसई पानी टंकी तक पानी पहुंचाने की पहली ट्रायल शुक्रवार को सफलतापूर्वक पूरी हुई। मशीनों की पूजा-अर्चना के बाद इंटेक वेल से पानी को पाइपलाइन के जरिए पानी टंकी तक पहुंचाकर योजना का परीक्षण किया गया। ट्रायल सफल होने के बाद कार्य एजेंसी के अधिकारियों और कर्मियों में उत्साह है।

सरकारी समर्थन झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना के तहत सिसई प्रखंड की सभी 18 पंचायतों में घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। दक्षिण कोयल नदी पर बने हाई लेवल इंटेक वेल की क्षमता करीब 16 एमएलडी है। य...