Ghumla News: सिसई में मिले शव की जशपुर निवासी के रूप में हुई पहचान
गुमला, अक्टूबर 29 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव स्थित सियारडांड़ के समीप बुधवार सुबह आम के पेड़ से लटका मिला शव जशपुर जिले के जुरगुम निवासी आकाश भगत (23वर्ष) का था। वह मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह सदर अस्पताल गुमला में शव की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार आकाश मंगलवार को काम करने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बुधवार को सूचना मिलने पर सिसई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आकाश की मानसिक स्थिति पहले से ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.