Ghumla News: सिसई में मांस-हड्डियों के अवशेष बरामद
गुमला, जुलाई 26 -- Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र के बसिया रोड स्थित करंजबारी में संचालित एक कथित अवैध बूचड़खाने को रविवार को प्रशासन ने दोबारा सील कर दिया। कार्रवाई हिंदू समाज के लोगों की शिकायत के बाद की गई। तलाशी के दौरान एक कमरे से मांस के टुकड़े और मांस काटने के औजार,जबकि दूसरे कमरे से हड्डियों के अवशेष बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सामग्री की वीडियोग्राफी कराते हुए फोरेंसिक जांच के लिए नमूने संग्रहित किए हैं। जानकारी के अनुसार, छह जुलाई को भी शिकायत मिलने पर प्रशासन ने इसी परिसर को सील किया था। उस समय संचालक द्वारा भविष्य में ऐसी गतिविधि नहीं करने का आश्वासन दिए जाने के बाद मामला समाप्त कर दिया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसके बावजूद यहां कथित रूप से फिर पशु काटे जाने का काम जारी रहा। पिछले एक सप्ताह से इलाके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.