गुमला, जुलाई 18 -- Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि । जिले के सिसई थाना क्षेत्र के सिसई-बसिया मुख्य मार्ग स्थित झटनीटोली के पास शनिवार अपराहन में बच्चों से भरी एक स्कूल ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए। इनमें त्रिपति कुमारी और अष्टम उरांव को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है,जबकि अन्य बच्चों का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार जोहार विद्या स्कूल की छुट्टी होने के बाद ऑटो भरनो प्रखंड के अंबेरा और सुपा गांव के बच्चों को लेकर घर लौट रही थी।

हादसे का कारण स्कूल से करीब आधा किमी दूर झटनीटोली से अंबेरा जाने वाली सड़क पर एक पुल के समीप अचानक सामने बैल आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और व...