गुमला, अक्टूबर 12 -- Ghumla News: सिसई में देव मेन्स वेयर का शुभारंभ सिसई । सिसई प्रखंड मुख्यालय स्थित देव कॉम्प्लेक्स के एसबीआई बिल्डिंग में शुक्रवार को देव मेन्स वेयर दुकान का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि कॉम्प्लेक्स में पुरुषों के परिधानों की दुकान खुलने से स्थानीय लोगों को आधुनिक कपड़ों की खरीदारी के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मौके पर डॉ. दिलीप प्रसाद, प्रो. अमिताभ भारती, डॉ. आदित्य विक्रम देव, दुकान संचालक अंशुमान देव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Pakur News: बाइक्स इंडिया होंडा शोरूम व गतिमान फैशन बाजार का विधायक ने किया उद्घाटन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...