Ghumla News: सिसई में जब्त चमड़ा व हड्डियों का प्रशासन ने कराया निस्तारण
गुमला, जुलाई 28 -- Ghumla News: सिसई। सिसई के बसिया रोड स्थित करंजबाड़ी में संचालित अवैध बूचड़खाने पर रविवार को हुई प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए चमड़ा, मांस व हड्डियों का बुधवार को सुरक्षित निस्तारण कराया गया। मजिस्ट्रेट सह सीओ अशोक कुमार बड़ाइक की निगरानी में यह कार्रवाई हुई। सिसई थाना के एसआई अजय कुमार ने पुलिस बल की मौजूदगी में पारस नदी किनारे जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर जब्त सामग्री को जमीन में दफन कराया। प्रशासन ने बताया कि दुर्गंध फैलने, संक्रमण की आशंका और स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया। उन्होने कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी नियमित कार्रवाई जारी रहेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.