गुमला, अक्टूबर 3 -- Ghumla News: सिसई। पारिवारिक भरण-पोषण के मामले में वर्ष 2022 से फरार चल रहे आरोपी राजु खान उर्फ रियाज खान (38) को सिसई पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह थाना क्षेत्र के रहमत नगर का रहने वाला है।थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि वर्ष 2022 में आरोपी की पत्नी ने गुमला महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई और भरण-पोषण की मांग की थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने घर आया हुआ है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने रहमत नगर स्थित उसके घर पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...