Ghumla News: सिसई में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत
गुमला, अगस्त 17 -- Ghumla News: सिसई, संवाददाता। जिले के सिसई थाना क्षेत्र के पुनाटोली रोड स्थित एचपी गैस गोदाम के समीप सोमवार को सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक रितिक कुमार महतो की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिसई पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पुसो गांव निवासी वीरेंद्र महतो के पुत्र रितिक कुमार महतो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रितिक अपनी अपाची बाइक (जेएच 07 एम 1107) से किसी काम के सिलसिले में सिसई आया था। काम निपटाने के बाद वह बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान पुनाटोली रोड स्थित एचपी गैस गोदाम के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से उसकी बाइक जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.