Ghumla News: सिसई में अवैध बालू लदा हाइवा जब्त,चालक गिरफ्तार
गुमला, जुलाई 16 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि । जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।जिला टास्क फोर्स ने गुरुवार को सिसई थाना क्षेत्र के ओलमुंडा इलाके में छापेमारी कर अवैध बालू लदे एक हाइवा को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान वाहन छोड़कर भागने का प्रयास कर रहे चालक को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। मामले में वाहन मालिक,चालक और खलासी के खिलाफ सिसई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसडीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में जिला टास्क फोर्स की टीम सिसई क्षेत्र में अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन की जांच कर रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.