Ghumla News: सिसई जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,पुलिस जांच में जुटी
गुमला, जुलाई 30 -- Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि । सिसई थाना क्षेत्र के काड़ोकोचा जंगल से गुरुवार को एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सिसई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी।मृतक की पहचान भदौली महुआ टोली निवासी बंधना उरांव के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र करण उरांव ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पिछले कई वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और अक्सर घर से निकलकर इधर-उधर चले जाते थे। गुरुवार सुबह भी वह घर से निकले थे। बाद में उनका शव काड़ोकोचा जंगल में मिला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना लाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.