गुमला, अगस्त 20 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। डीएसपी रोड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रक्षा सूत्र निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की 130 छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और आकर्षक राखियां तैयार कीं। कार्यशाला का मुख्य आकर्षण एनसीसी की छात्राओं द्वारा सरहद पर तैनात देश के वीर जवानों के लिए तैयार किए गए विशेष रक्षा सूत्र रहे। छात्राओं ने राखियों के माध्यम से सैनिकों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Ara News: चार दिवसीय राखी मेकिंग कार्यशाला हुआ शुरूकार्यशाला का संचालन कार्यशाला का संचालन शिक्षिका अन्नपूर्णा कुमारी और संगीता कुमारी के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने छात्राओं को राखी बनाने की विधि के साथ इसके सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में फसिया डाकघर के पोस्टमास्टर सानिध्य शौर्य और ...