गुमला, सितम्बर 20 -- Ghumla News: गुमला। सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस 21 सितंबर को स्थानीय प्रार्थना गृह में मनाया जाएगा। शाखा उपाध्यक्ष अजय प्रसाद ने बताया कि सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जिसमें महिला-पुरुष भक्त शामिल होंगे। दोपहिया वाहन से शामिल होने वालों से हेलमेट पहनने व यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। सुबह नौ बजे आश्रम परिसर में झंडोत्तोलन होगा। इसके बाद पूजन व सफल योनी पाठ का आयोजन किया जाएगा। पूर्वाह्न 11 से दोपहर एक बजे तक गोष्ठी होगी। जिसमें समूह से जुड़े विषयों पर विचार रखे जाएंगे। अंत में सामूहिक प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...