Ghumla News: सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत, तीन इलाजरत
गुमला, सितम्बर 28 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता । जिले में पिछले 24 घंटे में सर्पदंश की चार घटनाएं हुईं। इनमें घाघरा थाना क्षेत्र के पाठकपुर निवासी 65 वर्षीय अगुस्टिन कुजूर की इलाज के दौरान मौत हो गई,जबकि तीन अन्य घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार अगुस्टिन रविवार दोपहर धान की फसल देखने खेत गए थे। इसी दौरान सांप ने उनके पैर में डंस लिया। घर लौटने पर परिजन उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सोमवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई।अन्य घटनाओं में कोटामाटी निवासी 50 वर्षीय श्रीकुमार भगत, खपिया निवासी 40 वर्षीय उमेश उरांव और कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के कुटमा निवासी 22 वर्षीय प्रदीप असुर सर्पदंश से घायल हुए हैं। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.