Ghumla News: सर्पदंश से किसान की मौत
गुमला, अगस्त 17 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के ऊपर आजन गांव निवासी किसान भूखला उरांव (40वर्ष) सोमवार सुबह खेत में भिंडी तोड़ने गया था। इसी दौरान करैत सांप ने उसे डंस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय करीब तीन घंटे तक गांव में झाड़-फूंक कराते रहे। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल गुमला लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई बुधमन उरांव ने बताया कि खेत में काम करने के दौरान भूखला को करैत सांप ने डंसा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.