Ghumla News: सरसों की खेती से चमकेगी जिले के किसानों की किस्मत
गुमला, नवम्बर 3 -- गुमला में सरसों की खेती को बढ़ावा Ghumla News: गुमला, संवाददाता । गुमला के किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए जिले में सरसों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत पांच प्रखंडों के 18 गांवों में 290 हेक्टेयर जमीन पर उन्नत किस्म की सरसों की खेती कराई जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र गुमला की ओर से संचालित इस परियोजना में किसानों को उन्नत बीज, खाद और खेती की वैज्ञानिक जानकारी दी जा रही है। अनुमान है कि किसान एक एकड़ में सरसों की खेती से 18 से 20 हजार रुपये तक शुद्ध आमदनी प्राप्त कर सकेंगे।भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान भरतपुर की परियोजना के तहत घाघरा, विशुनपुर, सिसई, रायडीह और बसिया प्रखंड के किसानों को जोड़ा गया है। कांसीर, नवागढ़, जरजट्टा, कोंडरा, कुगांव, बदरी, सेहल बंशीटोली, टांगरझरिया, लालपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.