Ghumla News: सरना धर्म कोड की मांग को लेकर 13 सितंबर को महारैली
गुमला, अगस्त 20 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। शहर के पालकोट रोड स्थित सरना सम्मेलन मैदान में गुरुवार को आदिवासी छात्र संघ के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 13 सितंबर को सरना सम्मेलन मैदान में विशाल महारैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महारैली दिन के 11 बजे से होगी। इसमें आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।बैठक में बताया गया कि महारैली का मुख्य उद्देश्य सरना धर्म कोड लागू कराने और परिसीमन का विरोध करना है। संघ के सुशील कुमार मिंज ने कहा कि सरना धर्म कोड नहीं तो जनगणना नहीं और जनगणना नहीं तो परिसीमन नहीं। उन्होंने कहा कि 2027 की जनगणना में केंद्र सरकार हर हाल में सरना धर्म कोड लागू करे।उन्होंने कहा कि देश की जनगणना में अन्य धर्मों के लिए अलग-अलग कोड दर्ज हैं। इसी तरह सरना आदिवासियों के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.