Ghumla News: सभी तैयारियां पूरी, अंजुमन इस्लामियां का चुनाव आज
गुमला, सितम्बर 12 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। अंजुमन इस्लामिया आम चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव 13 सितंबर को होगा। इसमें अंजुमन के सदस्य विशिष्ट मतदाता बैलेट पेपर के माध्यम से गुप्त मतदान करेंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। वहीं, मतगणना शाम सात बजे से शुरू होगी। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव प्रभारी प्रमाण पत्र देंगे। इसके बाद जामा मस्जिद के इमाम द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।चुनाव प्रभारी मुर्शीद हनीफ ने बताया कि नाजिम-ए-आला, सदर और सचिव के तीन पदों के लिए चुनाव होगा। विभिन्न पंचायतों से अधिकृत सदर-सचिव द्वारा मतदाता सूची चुनाव कमेटी को उपलब्ध कराई गई है। हमदर्द पंचायत के सदस्यों की पूर्व में जमा मतदाता सूची को भी शामिल किया गया है। किसी योग्य मतदाता का नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.