गुमला, जुलाई 3 -- Ghumla News: गुमला। सदर अस्पताल में भर्ती मानसिक रूप से अस्वस्थ 40 वर्षीय प्रफुल्ल मिंज बुधवार रात से लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने शुक्रवार को गुमला थाना में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई। प्रफुल्ल मिंज सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र के समीनबेड़ा गांव के निवासी है। वह 30 जून को पालकोट स्थित अपने ससुराल आया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक जुलाई की रात वह मरीज वार्ड से बिना किसी को बताए निकल गए। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...