Ghumla News: सदर अस्पताल से इलाज के दौरान मरीज लापता
गुमला, जुलाई 2 -- Ghumla News: गुमला।बसिया थाना क्षेत्र के चिंतामन कुरा निवासी मनोज महली ने अपने 55 वर्षीय पिता बाली महली के लापता होने की शिकायत गुमला थाना में दर्ज कराई है। आवेदन में बताया गया है कि 29 जून को सिर में चोट लगने के बाद बाली महली को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 30 जून की दोपहर इलाज के दौरान वह अस्पताल के वार्ड से बिना किसी को बताए कहीं चले गए। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस से उनकी तलाश करने की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कोई खबर नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.