गुमला, सितम्बर 24 -- Ghumla News: गुमला। सदर अस्पताल के मरीज वार्ड से गुरुवार सुबह हालमाटी करमटोली निवासी करिशमा उरांव का मोबाइल चोरी हो गया। करिशमा ने गुमला थाना में आवेदन देकर मोबाइल बरामद करने और चोर की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह से अपनी मां फगईन देवी का इलाज करा रही थीं। गुरुवार सुबह चोर मरीज वार्ड से मोबाइल लेकर फरार हो गया। दो दिन पहले मंगलवार रात टोटो निवासी प्रदीप राम का भी अस्पताल से मोबाइल चोरी हुआ था। लगातार चोरी से मरीजों और परिजनों में चिंता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...