Ghumla News: सदर अस्पताल में न्यूरोसर्जन की विशेष ओपीडीआज
गुमला, सितम्बर 26 -- Ghumla News: गुमला। सदर अस्पताल गुमला में 26 सितंबर को न्यूरोसर्जन डॉ. विवेक राज मरीजों की जांच करेंगे। न्यूरो संबंधी बीमारी से पीड़ित मरीज विशेष ओपीडी में चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने जिले के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की है। ओपीडी में मिर्गी, स्ट्रोक, डिमेंशिया, सिर में चोट, सिरदर्द, ब्रेन ट्यूमर, मेनिनजाइटिस जैसे संक्रमण, अल्जाइमर, पार्किंसन और रीढ़ से संबंधित दर्द की जांच की जाएगी। यह विशेष ओपीडी प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.