गुमला, अक्टूबर 5 -- Ghumla News: गुमला। सदर अस्पताल परिसर से अंबेरा गांव निवासी सुबोध लकड़ा की बाइक चोरी हो गई। सुबोध ने गुमला थाना में लिखित शिकायत देकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार सुबोध तीन दिन पहले अपनी मां सोनिया लकड़ा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। रात बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी कर मरीज वार्ड में चला गया। देर रात बाहर लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाना में शिकायत दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...