गुमला, जुलाई 16 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर में लगे सोलर प्लांट से लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के बिजली के तार की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में अस्पताल में कार्यरत बिजली मिस्त्री संतोष गोप ने गुमला थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि सदर अस्पताल में स्थापित सोलर प्लांट के बिजली के तार चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। जांच में नौ जुलाई की शाम दो अज्ञात व्यक्ति अस्पताल की छत पर लगे सोलर प्लांट के बिजली के तार एवं अन्य सामग्री को काटकर चोरी करते हुए दिखाई दिए। शिकायत के अनुसार, चोर करीब 3,500 मीटर बिजली का तार ले गए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई गई है। इस चोरी से अस्पताल क...