Ghumla News: सदर अस्पताल का ब्लड बैंक फिर हुआ संचालित
गुमला, जुलाई 22 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। चाईबासा की घटना के बाद सुरक्षा मानकों और नियामकीय प्रक्रियाओं के कारण लंबे समय तक बंद रहने वाला गुमला सदर अस्पताल का एकमात्र ब्लड बैंक अब पूरी तरह संचालित हो गया है। इसके शुरू होने से जिले के मरीजों को रक्त के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। दुर्घटना पीड़ितों, गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं और ऑपरेशन के दौरान जरूरत पड़ने पर अब समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा।
ब्लड बैंक की स्थिति ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सुनील राम ने बताया कि ब्लड बैंक पूरी तरह सेवा देने के लिए तैयार है, लेकिन विभिन्न रक्त समूहों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने जिलेवासियों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी व निजी कार्यालयों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से नियमित रक्तदान शिविर आयोजित करने और स्वैच्छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.