गुमला, अक्टूबर 2 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। जितिया से एक दिन पहले शुक्रवार को गुमला के बाजार में आस्था और खरीदारी का रंग दिखा। दो अक्टूबर को नहाय-खाय का अनुष्ठान करने के बाद महिलाएं शनिवार को होने वाले निर्जला व्रत की तैयारी में जुट गईं। जितिया में इस्तेमाल होने वाली सतपुतिया की कीमत 200,तो नोनिया साग 400 रुपये किलो तक बिका। झिंगी समेत अन्य पारंपरिक सब्जियों की मांग भी बढ़ी रही। फल और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी दिनभर खरीदारों की आवाजाही से बाजार में रौनक बनी रही। संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर माताएं जितिया का व्रत रखती हैं। पर्व की खरीदारी का असर शुक्रवार को शहर की सब्जी मंडी से लेकर फल और पूजन सामग्री की दुकानों तक दिखा। खासकर सतपुतिया और नोनिया साग की मांग बढ़ने से इनके भाव सामान्य दिनों की तु...