Ghumla News: सड़क हादसों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक
गुमला, अक्टूबर 15 -- Ghumla News: गुमला। कार्तिक उरांव महाविद्यालय में गुरुवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक प्रभाष, महिला थाना प्रभारी शिल्पा सहित पुलिसकर्मी और महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा मौजूद रहीं। प्रभाष ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की जानकारी दी। उन्होंने घायलों की सहायता करने और नियमानुसार मिलने वाले मुआवजे के संबंध में भी बताया। विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं और नियमों पर सवाल पूछे। जिनका पदाधिकारियों ने जवाब दिया। मौके पर प्रो.संजय कुमार,प्रो. नंदकिशोर रजक, प्रो. ईसाबेला होरो, प्रो. वरुण उरांव और डॉ. लक्ष्मण उरांव उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.