Ghumla News: सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक ने भी दम तोड़ा
गुमला, सितम्बर 22 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी पीठवरटोली स्थित पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में घायल अनिल उरांव की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घटनास्थल पर ही गंगेश्वर बड़ाईक की मौत हो गई थी। इस तरह दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। मृतकों में विशुनपुर प्रखंड के चिरोड़ीह निवासी 48 वर्षीय गंगेश्वर बड़ाईक और हेसराग निवासी अनिल उरांव शामिल हैं। दुर्घटना में घायल संतोष लोहार का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार अनिल उरांव और संतोष लोहार घाघरा साप्ताहिक हाट से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही गंगेश्वर बड़ाईक की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- Ghumla News: दो सड़क हादसों में चार घायल,तीन गुमला रेफर घटना में गंगेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.