Ghumla News: सड़क पर एक साल से बोल्डर बिछाकर छोड़ने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
गुमला, अक्टूबर 15 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि । प्रखंड के मारासिली बाजार से खरटंगा गांव जाने वाली सड़क पर एक साल से बोल्डर बिछाकर छोड़ दिया गया है। सड़क का निर्माण अधूरा रहने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क पर बिखरे बोल्डर के कारण लोग दुर्घटना के शिकार भी हो रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क से रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है। स्कूली बच्चे साइकिल से इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं,जबकि किसान अपनी उपज बाजार तक पहुंचाते हैं। सड़क की बदहाली के कारण सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति ऐसी है कि आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो सकता है।ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.