Ghumla News: सड़क निर्माण के आश्वासन पर खत्म हुआ आंदोलन
गुमला, सितम्बर 26 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा-इटकिरी-सेरेंदाग सड़क निर्माण समेत अन्य मांगों को लेकर पिछले 13 दिनों से चल रहा आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। सड़क पर बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन रोक दिए जाने के बाद शनिवार को ट्रक ऑनर एसोसिएशन के सैकड़ों लोग घाघरा थाना पहुंचे और ट्रकों को छुड़ाने की मांग की। इसके बाद प्रशासन ने आंदोलनकारियों से वार्ता की पहल की।
आंदोलन की वार्ता एसडीओ अखिलेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव, अंचलाधिकारी खाखा सुशील कुमार और थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने आंदोलनकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर उन्हें प्रखंड सह अंचल कार्यालय बुलाया। इसके बाद आंदोलनकारियों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के साथ वार्ता की। आंदोलनकारी इटकिरी-सेरेंदाग पक्की सड़क निर्माण की मांग पर अड़े रहे।
सड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.