Ghumla News: सड़क और स्वच्छ पेयजल को तरस रहे घोड़ापहाड़ के लोग
गुमला, जुलाई 5 -- Ghumla News: रायडीह, प्रतिनिधि। रायडीह प्रखंड की सुरसांग पंचायत स्थित घोड़ापहाड़ गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। जंगल के बीच बसे इस गांव में 30 नगेसिया जनजाति परिवार निवास करते हैं, जिनकी आजीविका मुख्य रूप से खेती और वन उपज पर निर्भर है। बिरकेरा-सुरसांग मुख्य मार्ग से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित होने के बावजूद गांव तक पहुंचने के लिए आज भी पक्की सड़क नहीं है। ग्रामीण खेतों और पगडंडियों के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। बरसात के दिनों में गांव पूरी तरह टापू बन जाता है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे रजक टोला के ग्रामीण, वर्षों बाद भी गांव में नही बन पाई पक्की सड़कसमस्याओं पर चर्चा युवा समाजसेवी कमल किशोर किसान की पहल पर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें गांव की समस्याओं पर चर्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.