गुमला, अगस्त 13 -- Ghumla News: गुमला। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान, कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में संस्कृति ज्ञान महाअभियान का शुभारंभ हुआ। अभियान के तहत गुमला विभाग के तीन हजार अभिभावकों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी और अभियान प्रमुख आचार्य देवेंद्र नाथ तिवारी ने किया। वंदना सभा में अभिभावकों और विद्यार्थियों को अभियान की जानकारी देते हुए संस्कृति बोधमाला की पुस्तकें दी गईं। तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति का ज्ञान हमारी पहचान और जीवन-मूल्यों का आधार है। अभिभावकों की सहभागिता से अभियान को घर-घर तक पहुंचाया जा सकता है। प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने कहा कि संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं की जानकारी से संस्कारित समाज का निर्माण संभव है। ...