Ghumla News: संदिग्ध परिस्थिति में मिली दो किशोरियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपा
गुमला, जुलाई 18 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधिजिला मुख्यालय के टंगरा मार्केट से गुरुवार रात पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में मिली दो किशोरियों को सुरक्षा के मद्देनजर थाना लाया। शुक्रवार सुबह आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दोनों किशोरियां मेला देखकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान टंगरा मार्केट के पास कुछ युवक उनका पीछा कर रहे थे। रात्रि गश्ती पर निकली पुलिस की नजर किशोरियों पर पड़ी तो स्थिति संदिग्ध लगने पर उन्हें सुरक्षा में लेकर थाना पहुंचाया गया। पुलिस वाहन को देखते ही पीछा कर रहे युवक मौके से फरार हो गए। पूछताछ में किसी आपराधिक घटना की पुष्टि नहीं होने पर दोनों किशोरियों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: चोरी का टोटो खरीद-बिक्री मामले में दो गिरफ्तार
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.