गुमला, अगस्त 27 -- Ghumla News: डुमरी। प्रखंड स्थित आरसी चर्च नवाडीह में संत मोनिका पर्व धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अनुष्ठाता फादर संजय तिग्गा ने पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने संत मोनिका के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत मोनिका का जीवन विश्वास, धैर्य, त्याग और निरंतर प्रार्थना का अनुपम उदाहरण है। उनका जीवन आज के समाज के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी लोगों को धैर्य और विश्वास के साथ अच्छे कार्य करते रहना चाहिए। धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाना ही सच्चे विश्वास की पहचान है। फादर ने उपस्थित धर्मावलंबियों से संत मोनिका के आदर्शों को अपनाने तथा शिक्षा, अनुशासन, सेवा, प्रेम और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्...