गुमला, जुलाई 27 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि । संत इग्नेशियस स्कूल में सोमवार को प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की चर्चित रचना 'मधुशाला' पर आधारित नाटक का पहला मंचन किया गया। विद्यालय के सभागार में पूर्वाह्न 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शानदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों का प्रभावशाली ढंग से निर्वहन किया। जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।नाटक देखने के बाद विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों की मेहनत, संवाद अदायगी और मंच प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि नाटक का दूसरा मंचन 28 जुलाई को पूर्वाह्न 10 बजे और तीसरा मंचन 29 जुलाई को अपराह्न पांच बजे विद्यालय सभागार में किया ...