गुमला, सितम्बर 5 -- Ghumla News: संजीवनी मेडिकल हॉल में नेत्र जांच शिविर आज भरनो। भरनो प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक के समीप संजीवनी मेडिकल हॉल में शनिवार को नेत्र रोगियों के लिए विशेष चिकित्सा सेवा उपलब्ध रहेगी। रांची की जानी-मानी नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दीप शिखा शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मरीजों की जांच कर उनका उपचार करेंगी। मेडिकल हॉल के संचालक विजय कुमार ने बताया कि डॉ. दीप शिखा प्रत्येक शनिवार को निर्धारित समय पर संजीवनी मेडिकल हॉल में उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान आंखों से संबंधित विभिन्न प्रकार के रोगों की जांच एवं आवश्यक उपचार की सुविधा मरीजों को मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र के नेत्र रोगियों से समय पर पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...