गुमला, जुलाई 7 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली निवासी संजीता कुमारी गुमशुदगी मामले में मुख्य आरोपी भूखली उरांव उर्फ भूखली लकड़ा का नार्को टेस्ट कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद आरोपी को तीन से 11 जुलाई के बीच गुजरात ले जाया जाएगा। अब पूरे मामले में लोगों की नजर नार्को टेस्ट के नतीजों पर टिकी है। इस जांच पर दो लाख रुपये से अधिक खर्च होने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नार्को टेस्ट से पहले आरोपी की शारीरिक और मानसिक स्थिति की विस्तृत मेडिकल जांच कराई गई।

संजीता कुमारी का मामला वर्ष 2018 में खोरा जामटोली की संजीता कुमारी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। परिजनों ने वर्ष 2020 में अहतु थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। देर से सूचना मिलने के कारण पुलिस को जांच में ...