Ghumla News: संघर्ष के बाद लोरम्बा के ग्रामीणों को मिला 1134 एकड़ जंगल का पट्टा
गुमला, अक्टूबर 28 -- Ghumla News: चैनपुर प्रतिनिधि। कई बार आवेदन रद्द हुआ, लेकिन ग्रामीणों ने हार नहीं मानी। लंबे संघर्ष और लगातार प्रयास के बाद आखिरकार छिछवानी पंचायत के लोरम्बा गांव को 1134 एकड़ जमीन का सामुदायिक वन पट्टा मिला। इस अधिकार के मिलने की खुशी में मंगलवार को गांव में वन महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और जल, जंगल, जमीन की रक्षा करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, छिछवानी पंचायत के मुखिया पॉलिडर एक्का, प्रखंड उपप्रमुख प्रमोद खलखो, फिया फाउंडेशन के प्रखंड समन्वयक ललित कुमार महतो और वन विभाग के फॉरेस्टर राजकुमार उरांव मौजूद थे। महोत्सव की शुरुआत पौधारोपण से हुई। इसके बाद गांव में सामुदायिक वन पट्टा मिलने की जानकारी देने के लिए सूचना पट्ट लगाया गया।फिया फाउंडेशन के प्रखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.