गुमला, सितम्बर 1 -- Ghumla News: गुमला। रौनियार वैश्य समाज गुमला की ओर से आगामी 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य और मनोरंजक बनाने के लिए बोकारो की प्रसिद्ध जागरण टीम भवानी म्यूजिकल ग्रुप अपनी प्रस्तुति देगी। ग्रुप के संचालक जुगल दड़गड़ के नेतृत्व में कलाकार बेबी रेखा,सुमन कुमारी,सूरज डाबला और गौरी शंकर भजन एवं जागरण की शानदार प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6:30 बजे दीप प्रज्वलन के साथ किया जाएगा,इसके बाद भक्ति गीतों और जागरण का आयोजन होगा। रौनियार वैश्य समाज के सचिव अनमोल गुप्ता ने गुमला नगर के सभी कृष्ण भक्तों एवं सनातन धर्मावलंबियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव और भक्ति संध्या का आनंद लेने की अपील की है।...