गुमला, सितम्बर 7 -- Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि। केंद्रीय सरना समिति सिसई की ओर से सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष जलेश्वर उरांव के नेतृत्व में श्रमदान कर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। समिति के सदस्यों ने झाड़ू व अन्य सफाई उपकरणों के साथ अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल चौक, शहीद लोहरा उरांव चौक और गार्डेन पार्क परिसर में जमा कूड़ा-कचरा, झाड़ियां और गंदगी हटाई गई।

अभियान के दौरान जागरूकता अभियान के दौरान समिति सदस्यों ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की। कैप्टन लोहरा उरांव ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा नहीं फेंकने और आसपास का वातावरण साफ रखने से शहर की सुंदरता के साथ लोगों को स्वच...