Ghumla News: शिक्षा हासिल करना भी शौर्य का प्रतीक : विनय
गुमला, अक्टूबर 27 -- Ghumla News: भरनो। ललित उरांव स्मारक हाई स्कूल भरनो में मंगलवार को शौर्य दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। शैलपुत्री फाउंडेशन स्कूल द्वारा संचालित विद्यालय में निदेशक विनय कुमार केसरी ने विद्यार्थियों को शौर्य दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह दिवस वीर जवानों, स्वतंत्रता सेनानियों और भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान की याद दिलाता है। कठिनाइयों से लड़कर शिक्षा हासिल करना भी शौर्य है। इस अवसर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्रा प्यारी कुमारी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.