Ghumla News: शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ने पीएमश्री स्कूल ईचा में पढ़ाई के स्तर को परखा
गुमला, नवम्बर 1 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा विभाग के उपनिदेशक शिवेन्द्र कुमार ने शनिवार को पीएमश्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय ईचा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में पढ़ाई की व्यवस्था से लेकर उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों की स्थिति देखी। स्मार्ट क्लास,कंप्यूटर कक्ष, पुस्तकालय और प्रयोगशाला का जायजा लेने के साथ विभिन्न कक्षाओं में चल रही पढ़ाई की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने विद्यार्थियों से सीधे बातचीत की। उन्होंने गणित और विज्ञान विषय से जुड़े सवाल पूछकर उनकी समझ और पढ़ाई के स्तर को परखा। साथ ही विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्कूल के कार्यों पर संतोष जताते हुए शिक्षकों को पढ़ाई की गुणवत्ता में लगातार सुधार करने और विद्यार्थियों की प्रगति पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.