गुमला, अगस्त 12 -- Ghumla News: घाघरा प्रतिनिधि। सेवानिवृत्त डीआईजी रविंद्र भगत के सम्मान में मध्य विद्यालय आदर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रविंद्र भगत की प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय से हुई थी। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज से अक्षत और फूल छिड़ककर उनका स्वागत किया। इस दौरान रविंद्र भगत ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच बैडमिंटन सेट, एक जोड़ी फुटबॉल और क्रिकेट सेट का वितरण किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ खेलकूद और नियमित शारीरिक व्यायाम पर भी ध्यान देने की अपील की। साथ ही बच्चों से संवाद कर उनके भविष्य के लक्ष्य और रुचियों की जानकारी ली।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद और शारीरिक गतिविधियां भी जरूरी हैं। कार्यक्रम के दौरान रविंद्र भगत ने विद्यालय के सभी शिक...