Ghumla News: शिक्षा और संस्कारों की विरासत को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी: फादर किंडो
गुमला, अगस्त 4 -- Ghumla News: चैनपुर प्रतिनिधि । प्रखंड मुख्यालय स्थित बरवे उच्च विद्यालय में मंगलवार को विद्यालय का 72वां स्थापना दिवस और पुरोहितों के संरक्षक संत जॉन मेरी बियानी का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डीन फादर जेभिरियानुस किंडो की अगुवाई में पवित्र मिस्सा पूजा से हुई। मौके पर डीन फादर किंडो ने कहा कि विद्यालय का 72 वर्ष पूरा करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। यह केवल स्थापना दिवस नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि संत जॉन मेरी बियनी का जीवन त्याग, सादगी और सेवा का प्रतीक है, जिससे विद्यार्थियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: फादर मेरी जून बियानी की पुण्यतिथि मनी फादर्स डे के रूप में उन्होने यह भी ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.