Ghumla News: शिक्षक सतीश कुमार को दी गई विदाई
गुमला, नवम्बर 1 -- Ghumla News: भरनो। प्रखंड के पीएमश्री राजकीय बालक मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षक सतीश कुमार के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सतीश कुमार ने अपने 27 वर्षों के सेवाकाल में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतेंद्र कुमार ने कहा कि सतीश कुमार सरल स्वभाव, मृदुभाषी और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक रहे हैं। विद्यालय में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी कमी सभी को महसूस होगी। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें उपहार भेंटकर सम्मानपूर्वक विदाई दी।मौके यह भी पढ़ें- Madhubani News: एचएम के सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई पर तुलसी लोहारा,जैने विभा टोप्पो,सोमारी कच्छप,विजय कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.