गुमला, सितम्बर 4 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। शिक्षक दिवस पर जब शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के योगदान की चर्चा होती है,तब गुमला जिले के सरकारी स्कूलों की तस्वीर कई सवाल भी खड़े करती है। जिले में बड़ी संख्या में विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं,लेकिन उनके अनुपात में शिक्षकों की उपलब्धता अब भी काफी कम है। शिक्षकों की कमी का असर खासकर विषयवार पढ़ाई और विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर पर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- मुरहू के सरकारी स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहेशिक्षकों की संख्या जिले में कक्षा एक से आठ तक के करीब 1331 सरकारी स्कूल संचालित हैं। इनमें लगभग 1.28 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन स्कूलों के लिए शिक्षकों के करीब 2200 पद स्वीकृत हैं,जबकि वर्तमान में लगभग 1300 शिक्षक ही कार्यरत हैं। यानी स्वीकृत पदों की तुलना में बड़ी ...