Ghumla News: शास्त्री नगर में पान दुकान का छप्पर काटकर चोरी
गुमला, अगस्त 5 -- Ghumla News: गुमला। गुमला-जशपुर रोड स्थित शास्त्री नगर मोड़ पर बुधवार रात चोरों ने द्वारिका गोप की पान दुकान का छप्पर काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर सीलिंग की चार परत चदरा काटकर दुकान में घुसे और ठंडा पेय,पानी की बोतलें व मसाला सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे द्वारिका गोप ने छत कटी देख चोरी की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि दुकान में नकद राशि नहीं रखने के कारण रुपये चोरी होने से बच गए। यह भी पढ़ें- Mau News: मझवारा में तीन गुमटियों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.