गुमला, अक्टूबर 17 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर प्रताड़ित करने के आरोप में एक महिला ने गुमला एसटी-एससी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में लोहरदगा निवासी मुकेश साहू के अलावा उसके भाई,बहन और मां को भी आरोपी बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, वर्ष 2018 में मुकेश साहू ने महिला को अकेला पाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी उसका शोषण किया जाता रहा। काफी प्रयास के बाद मुकेश शादी के लिए तैयार हुआ और लोहरदगा कृषि बाजार परिसर स्थित मंदिर में दोनों ने विवाह किया। महिला के अनुसार शादी के बाद भी उसे जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर प्रताड़ित किया जाता था। इससे परेशान होकर वह जून 2026 में अपने मायके लौट आई। अब उसने पु...