गुमला, सितम्बर 11 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना परिसर में शनिवार को गणेश पूजा और विश्वकर्मा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शांति समिति की बैठक होगी। बैठक शाम चार बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता गुमला एसडीओ, एसडीपीओ और थाना प्रभारी करेंगे।बैठक में 14 सितंबर को गणेश पूजा और 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दौरान शहर व आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने पर चर्चा होगी। पूजा आयोजनों, जुलूस, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर समिति के सदस्यों से सुझाव लिए जाएंगे। प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Simdega News: गणेश पूजा शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: ...