Ghumla News: शराब के लिए पैसे नहीं मिले, तो टावर पर चढ़ा युवक
गुमला, सितम्बर 6 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गढ़ाटोली गांव में रविवार को शराब के लिए पत्नी से पैसे नहीं मिलने पर बुधनाथ उरांव (35) हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया। बताया गया कि बुधनाथ शराब के नशे में घर पहुंचा था और पत्नी से पैसे की मांग कर रहा था। पैसे नहीं मिलने पर पत्नी से विवाद के बाद वह हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पत्नी ने भी उसे नीचे उतरने के लिए काफी मिन्नत की। आखिरकार बुधनाथ स्वयं टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने उसे समझाकर घर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.