गुमला, सितम्बर 25 -- Ghumla News: भरनो। प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक चौक फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार को शक्ति क्लब दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता हरिशंकर शाही ने की। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। समिति ने हर वर्ष की तरह इस बार भी पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया। बैठक में पूजा पंडाल, प्रतिमा, सजावट, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे देखते हुए पूजा स्थल पर आवश्यक सुविधाओं और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मौके पर गौतम मिश्रा, शिव शंकर सिंह, सत्यनारायण केशरी, संतोष केशरी, अजय केशरी, श्रीकांत केशरी समेत समिति के दर्जनो...